गढ़वा, जनवरी 29 -- गढ़वा, प्रतिनिधि।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी दिनेश यादव की अध्यक्षता में नगरपालिका चुनाव को लेकर समाहरणालय सभागार में सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान निर्वाचन से जुड़े विभिन्न कोषांगों-वाहन कोषांग, कार्मिक कोषांग, लॉजिस्टिक कोषांग, मटेरियल कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, मीडिया कोषांग, लेखा कोषांग, आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) कोषांग सहित अन्य सहायक कोषांगों की एक-एक कर विस्तृत समीक्षा की गई। प्रत्येक कोषांग द्वारा अब तक की गई तैयारियों की स्थिति की जानकारी ली गई और आवश्यक सुधारात्मक व कार्यान्वयन संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। डीसी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी कार्यों को समयबद्ध, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न करान...