बागपत, फरवरी 17 -- बिनौली। धर्मनगरी बिनौली में मंगलवार की सुबह जैन संत आचार्य विमर्श सागर महाराज का 35 पिच्छी ससंघ सहित मंगल प्रवेश हुआ। इस दौरान जैन समाज के लोगों ने उनका बैंडबाजों के साथ जगह जगह पुष्पवर्षा करके और आरती उताकर स्वागत किया। इस दौरान श्री दिगंबर जैन पुराना मंदिर में हुई धर्म सभा में जैन संत ने कहा धर्म के मार्ग का अनुसरण करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं। सत्यप्रकाश गोयल, अशोक जैन, नीरज जैन, आशीष जैन, उत्सव जैन, ऋषभ जैन, संयम जैन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...