अल्मोड़ा, मई 9 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। पुलिस ने सशुल्क अतिथि गृहों (पीजी) में जाकर रहने वालों और छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। साथ ही संचालकों को बिना सत्यापन के किसी को भी रहने की इजाजत नहीं देने की हिदायत दी। एडिशनल एसपी के हरबंस सिंह के निर्देश और सीओ बलवंत सिंह की देखरेख में चलाए अभियान में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल जानकी भंडारी ने रहने वाले लोगों को जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...