सिमडेगा, अप्रैल 6 -- बानो, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय में शैक्षणिक सत्र के अवसर पर विधिवत हवन-पूजन का आयोजन किया गया। पावन अवसर पर विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ, जिसमें पुजारी प्रदीप गोस्वामी द्वारा पूरे विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया। हवन के दौरान वातावरण भक्तिमय हो उठा और पूरा विद्यालय परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ हवन में भाग लिया तथा आहुति अर्पित कर नए शैक्षणिक सत्र के लिए मंगलकामनाएं कीं। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुकरा केरकेट्टा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अनुशासन, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.