बोकारो, अप्रैल 2 -- फुसरो। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्टाफ क्वार्टर ढोरी में गुरुवार को हनुमान जयंती सह हवन-पूजन के साथ शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्य परमानन्द सिंह ने कहा कि हवन-पूजन भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग हैं, जो न केवल आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है बल्कि भैया-बहनों में एकग्रता अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों का विकास भी करता है। अंत में सभी के उज्जवल भविष्य एंव सफल शैक्षणिक सत्र की मंगल कामना की गई। विद्यालय के समस्त समितिगण, आचार्यगण, कर्मचारीगण और भैया-बहन शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...