बोकारो, दिसम्बर 5 -- फुसरो। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्टाफ क्वार्टर ढोरी में शुक्रवार को शिशु वाटिका के भैया बहनों के लिए वनभोज का आयोजन किया गया। कुल 58 भैया बहन शामिल हुए। वरीय आचार्या रेणू सिंह की देख-रेख में छोटे-छोटे भैया बहनों ने खेलकूद मनोरंजन किया। वनभोज का आयोजन भैया बहन के सर्वांगीण विकास के लिए किया गया। प्रधानाचार्य परमानन्द सिंह के अलावा आचार्य जगदीश महतो, विजय उपाध्याय, इन्द्रजीत सिंह, संजय पांडेय, प्रमेन्द्र सिन्हा, सुनील यादव व रजत दास तथा दीदी जी रेणु सिंह, प्रेरणा सिंह, राखी मजूमदार, खुशी कुमारी, जयंतिका कुमारी सक्रिय थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...