बोकारो, मार्च 30 -- बेरमो। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्टाफ क्वार्टर ढोरी में रविवार को त्रि-दिवसीय आचार्य कार्यशाला की शुरूआत की गई। बेरमो थाना के एसआई एन उरांव ने दीप प्रज्वलित किया। सचिव सुमित बंसल एवं फुसरो नप के वार्ड 13 की पार्षद नीतू मिश्रा ने सरस्वती माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। सचिव ने विद्यालय के भैया बहनों की संख्या कैसे बढ़े, इस विषय पर चर्चा किया। प्रधानाचार्य परमानन्द सिंह ने त्रि-दिवसीय आचार्य कार्यशाला कि रूपरेखा को रखने का काम किया। वहीं विद्यालय के अध्यक्ष ओम शंकर सिंह ने अध्यक्षीय भाषण दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...