सिमडेगा, अप्रैल 7 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सलडेगा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में मंगलवार को किशोर भारती, कन्या भारती, बाल भारती के गठन हेतु चुनावी प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ हो गया है। कहा गया कि विद्यालय में भैया-बहनों को चार दलों में भी विभाजित किया गया है। छत्रपति शिवाजी दल, एकलव्य दल, आरुणि दल, भरत दल। नामांकन एवं नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात प्रत्याशी अपने विचारों एवं योजनाओं के साथ प्रचार-प्रसार में जुटेंगे। प्रत्येक प्रत्याशी को प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक के द्वारा आधिकारिक रूप से चुनाव चिन्ह प्रदान किया जाएगा, जिससे चुनाव प्रक्रिया और भी सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बन सके। विद्यालय में 13 अप्रैल को वैधानिक तरीके से बैलेट पेपर द्वारा मतदान कराया जाएगा। 14 अप्रैल को मतगणना के उपरांत चुनाव परिणाम घोषित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.