बोकारो, अगस्त 14 -- चंद्रपुरा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेलो में संस्कृति ज्ञान महाअभियान की शुरूआत हुई जो 28 अगस्त तक चलेगा। उद्घाटन मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आचार्य चंद्रिका पाण्डेय, सचिव संतोष कुमार तथा प्रधानाचार्य राजेश कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया। प्रधानाचार्य ने इस अभियान की प्रस्तावना रखते हुए बताया कि विद्या भारती संस्कृति बोध परियोजना के अंतर्गत संचालित अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति के गौरव और जीवन मूल्यों से जोड़ने का एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रयास है। मुख्य अतिथि ने इस अभियान को अपनी संस्कृति से जुड़ने का एक माध्यम बताया वहीं सचिव ने इस अभियान से संबंधित विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया। आचार्य संजय गिरि ने अतिथि परिचय जबकि नीलम दीदी ने आभार ज्ञापन किया।

हिंदी हिन...