बागपत, अक्टूबर 7 -- बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज में विद्यार्थियों को भारतीय सशस्त्र सेनाओं में करियर के अवसरों से परिचित कराने के लिए प्रेरक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कर्नल संजीत सिरोही ने कहा कि सशस्त्र सेनाओं में करियर महज रोजगार नहीं, बल्कि सम्मान, गौरव और राष्ट्रसेवा का श्रेष्ठ अवसर है। उन्होंने व्याख्यान में सेना युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता और कठिन परिस्थितियों का सामना करने का साहस विकसित करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को सेना में अधिकारी बनने के विभिन्न अवसरों, शैक्षणिक एवं शारीरिक योग्यता, प्रशिक्षण और करियर संभावनाओं की जानकारी दी। प्राचार्य प्रो. डॉ. गजेंद्र प्रताप सिंह ने कर्नल सिरोही का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों से उनके अनुभवों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। डॉ. आलोक कुमार ने कहा कि करियर चुनत...