गोरखपुर, मार्च 6 -- गोरखपुर, हिटी। सशस्त्र सीमा बल रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर, क्षेत्रक मुख्यालय और सयुंक्त चिकित्सालय के द्वारा संयुक्त रूप से बुधवार को 'होली मिलन समारोह' का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत अनिल किशोर यादव, पीएमजी कमांडेंट (कार्यवाहक उप महानिरीक्षक) आरटीसी के द्वारा पारंपरिक गीतों और गुलाल के साथ की गई। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे राजस्थान पुलिस के नव-आरक्षियों और सशस्त्र सीमा बल के तीनों इकाईयों के कार्मिकों और संदीक्षा सदस्यों द्वारा एक-दूसरे को रंग लगाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान बल के जवानों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर डीआईजी मेडिकल डॉ. डीके मिश्रा, डीआईजी सेक्टर मुन्ना सिंह समेत बल कार्मिक एवं प्रशिक्षु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...