अररिया, अप्रैल 16 -- बथनाहा, एक संवाददाता। सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा व नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने संयुक्त गश्ती अभियान चलाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार की दोपहर 12:35 बजे से 1:25 बजे तक एसएसबी के बाह्य सीमा चौकी 'जी' समवाय बेला के कार्यक्षेत्र में यह संयुक्त गश्त की गई। गश्ती दल ने बॉर्डर पिलर संख्या 197/5 से 198/3 तक क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस संयुक्त गश्ती में एसएसबी की ओर से सहायक उप-निरीक्षक गबर सिंह के नेतृत्व में तीन अन्य जवान शामिल थे। वहीं नेपाल एपीएफ की ओर से निरीक्ष् ाक नरेश चंद्र के नेतृत्व में कुल 16 जवानों ने भाग लिया। संयुक्त गश्ती के दौरान दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती गतिविधियों पर नजर रखते हुए आपसी समन्वय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.