सराईकेला, मई 9 -- खरसावां। 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) रांची कार्य क्षेत्र अंतर्गत "सी" कंपनी लुदीबेरा ने कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र लुदीबेरा और कोमाय टोला (बुरुहातु) में विलेज मीटिंग का आयोजन किया। कार्यक्रम में कमांडेंट शाश्वत कुमार के मार्गदर्शन एवं उप कमांडेंट शक्ति सिंह की उपस्थिति में आयोजित हुआ। कंपनी कमांडर के नेतृत्व में आयोजित बैठक में ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी एवं गैर-सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना था। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को खुलकर अधिकारियों के समक्ष रखा। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर को सफल बनाएं पंचायत प्रतिनिधि एसएसबी अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान...