अररिया, मई 21 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि चितवन स्थित वाहिनीपति डीआईजी अंजनी कुमार पोखरेल को पदोन्नति के लिए अनुशंसित किया गया है। गृह मंत्रालय की पदोन्नति समिति के सदस्य सचिव नारायण दत्त पौडेल के अनुसार उन्हें एआईजी पद पर पदोन्नति की सिफारिश की गई। पोखरेल विशेष रूप से गोताखोर प्रशिक्षण संचालित करने वाले एक कुशल पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने सशस्त्र पुलिस के भीतर गोताखोर प्रशिक्षण को व्यवस्थित और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए थे। आपदा बचाव, नदी तथा जल क्षेत्रों में होने वाले खोज एवं बचाव कार्यों में उनके द्वारा दिए गए योगदान को उल्लेखनीय माना जाता है। एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित पुलिस अधिकारी के रूप में परिचित पोखरेल को संगठन के भीतर सुशासन स्थापित करने वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है। यह ...