सशक्त स्थायी समिति सदस्य पद पर तीनों नए चेहरे की जीत
अररिया, मई 30 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज नगर पंचायत कार्यालय सभागार में शनिवार को सशक्त स्थाई समिति सदस्य के तीनों पदों पर पार्षदों ने वोटिंग कर चुनाव किया। जिसमें तीनों नए चेहरे ने जीत हासिल किया। पहले पद के लिए भीम कुमार राय को 12 मत प्राप्त हुए जबकि प्रतिद्वंदी उषा देवी को 07 मत जिसमें एक मत रद्द हुआ। इसी प्रकार दूसरे पद के लिए केशव कुंदन को कुल 12 मत जिसमें उनके प्रतिद्वंद्वी पूर्व स्थाई सशक्त समिति के सदस्य पर प्रलयंकर सिंह को 07 एवं एक मत रद्द हुआ। वहीं तीसरे पद के लिए अमित कुमार पासवान 14 मत लाकर अपने प्रतिद्वंद्वी पूर्व स्थाई समिति के सदस्य नाजदा प्रवीण को 05 मत से हराया। एक रद्द मत हुआ। इस चुनाव में कुल 20 वार्ड पार्षदों ने मतदान किया था। यह भी पढ़ें- जोकीहाट नंप में स्थायी सशक्त समिति के तीनों सदस्य निर्विरोध निर्वाचितनिर्वाचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.