सहरसा, मई 24 -- सहरसा, नगर संवाददाता। आगामी 30 मई को नगर निगम सशक्त कमिटी के सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। चुनाव की तिथि घोषित होते हीं नगर निगम में राजनीतिक गतिविधियों में तेजी देखी जा रही है। हालांकि जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आपसी सहमति और समन्वय से सभी सदस्यों का चयन किये जाने की उम्मीद है । राज्य सरकार ने सशक्त स्थायी समिति के स्थगित निर्वाचन कार्य को पूरा कराने का निर्णय लिया है। जिलान्तर्गत प्रत्येक नगर निकाय में सशक्त स्थायी समिति का निर्वाचन 26 से 31 मई तक कराया जाएगा।विभागीय अधिसूचना के आलोक में राज्य के प्रत्येक नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का निर्वाचन 15 अप्रैल से 25 अप्रैल तक निर्धारित करते हुए निर्वाचन का कार्य पूर्ण करने का निदेश निर्गत किया गया था। यह भी पढ़ें- सशक्त स्थायी समिति चुनाव की तिथि बदल...