कटिहार, अप्रैल 16 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश के बाद कटिहार जिले के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लग गई है। विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार द्वारा जारी पत्र के मुताबिक, पूर्व में निर्गत अधिसूचना के तहत 15 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 के बीच चुनाव कराने का कार्यक्रम तय किया गया था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से अब इस पूरी प्रक्रिया को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। विभागीय पत्रांक 1188 दिनांक 03 अप्रैल 2026 एवं पत्रांक 1276 दिनांक 11 अप्रैल 2026 के आलोक में सभी जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) को यह निर्देश भेजा गया है। यह भी पढ़ें- सोनपुर नगर परिषद  के मतदाता सूची का हुआ प्रारूप प्रकाशन इसमें स्पष्ट कहा गया है कि...