सहरसा, अप्रैल 8 -- सहरसा, नगर संवाददाता। नगर निकाय सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की तिथि घोषित होने के साथ राजनीति हलचल तेज हो गई है। नगर सरकार की कैबिनेट में शामिल होने के लिए संभावित उम्मीदवार पार्षदों ने एक दूसरे का नब्ज टटोलना शुरू कर दिया है। सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव को लेकर जोड़तोड़ और पैसे का खेल भी होने की पूरी संभावना है। सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव पार्षदों के गुप्त मतदान से होगा। अब तक सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चयन नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से मनोनयन के आधार पर होता था। जिससे समिति पर उनका सीधा प्रभाव रहता था। लेकिन नये संशोधन के बाद यह व्यवस्था समाप्त कर दी गयी है। अब पार्षदों के गुप्त मतदान से बहुमत के आधार पर समिति का गठन होगा। पार्षदों के समर्थन को लेकर जोड़-तोड़ ...