सशक्त स्थायी समिति के नव निर्वाचित 7 सदस्यों में से 6 के बैठक में नहीं आने से बैठक स्थगित
बगहा, जून 25 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति के नव निर्वाचित 7 सदस्यों में से 6 के नहीं आने से समिति की दूसरी ही बैठक गुरुवार को स्थगित हो गई। निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के नव निर्वाचित 7 सदस्यों यथा राजकुमार, सहमत अली, कुणाल राज, सविता देवी, ऋतुल प्रिया एवं रूही सिंह में से केवल राजकुमार ही उपस्थित रहे। समिति की पदेन सदस्य के रूप वे स्वयं, उपमहापौर, नगर आयुक्त और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहें। 11:30 बजे से आयोजित होने वाली इस बैठक को कोरम के अभाव में स्थगित घोषित करने से पहले एक घंटे से ज्यादा सदस्यों के आने का इंतजार किया गया। अब बैठक के लिए 6 जुलाई 2026 की तिथि निर्धारित की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.