अररिया, मई 30 -- रानीगंज। एक संवाददाता। शनिवार को रानीगंज नगर पंचायत के सशक्त स्थायी समिति का चुनाव शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। शनिवार को चुनाव की प्रक्रिया सुबह के आठ बजे से शुरू हुई। नगर पंचायत रानीगंज में सशक्त स्थाई समिति के कुल तीन पद निर्धारित थे। इसमें पद संख्या एक के लिए दो वार्ड पार्षद ने नामांकन किया गया था। इसी प्रकार पद संख्या दोऔर तीन के लिए एक ही नामांकन निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता, अररिया को प्राप्त हुआ। नामांकन संवीक्षा के बाद पद संख्या एक के लिए दो उम्मीदवार वार्ड संख्या दस के वार्ड पार्षद अंशु कुमारी और वार्ड संख्या 11 के पार्षद अमानत अली अंसारी थे। यह भी पढ़ें- सशक्त स्थायी समिति के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हालांकि नामांकन वापसी के निर्धारित समय में अमानत अली अंसारी ने अपना नामांकन वापस ले लिय...