औरंगाबाद, मई 20 -- बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव को लेकर नई तिथि जारी कर दी है। विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार द्वारा जारी पत्र में सभी डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि राज्य के नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति का चुनाव 26 मई से 31 मई के बीच संपन्न कराया जाए। पूर्व में जारी अधिसूचना संख्या 1187 के आलोक में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव 15 अप्रैल से 25 अप्रैल तक निर्धारित किया गया था। बाद में अपरिहार्य कारणों से चुनाव प्रक्रिया को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया था। यह भी पढ़ें- बीहट नगर परिषद: सशक्त स्थायी समिति के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज जिन नगर निकायों में 15 अप्रैल तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी, वहां पूर्व में निर्वाचित सम...