अररिया, दिसम्बर 30 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। नगर परिषद स्थित मुख्य पार्षद कार्यालय कक्ष में सोमवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद बीना देवी ने की। इस बैठक में नगर विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श कर योजनाएं बनाई गईं। बैठक में उपमुख्य पार्षद नूतन भारती, कार्यपालक पदाधिकारी रणधीर लाल, प्रधान सहायक कुंदन सिंह, लेखपाल रजनी सिंह के अलावा स्थायी समिति के सदस्य मनोज सिंह एवं गणेश गुप्ता उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह तथा इसके एक दिन पूर्व महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर सहमति बनी। इसके अलावा विभिन्न वार्ड पार्षदों द्वारा वार्ड संख्या 4, 5, 7, 8, 10, 13, 16, 17...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.