बगहा, अप्रैल 8 -- रविन्द्र नाथ् तिवारी नरकटियागंज,हिसं। नगर परिषद नरकटियागंज की सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों के चयन को लेकर वार्ड पार्षदों की एक बैठक नप कार्यालय के वार्ड पार्षद सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता वार्ड पार्षद संघ के अध्यक्ष संतोष मिश्रा ने की। इसमें पिछले चार वर्षों से कार्यरत सशक्त स्थाई समिति सदस्यों के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में अध्यक्ष व सचिव ने पुरानी समिति के ही चयन की बात कही। हालांकि वार्ड पार्षदों ने दुबारा बैठक कर निर्णय लेने पर जोर दिया। वहीं संघ के अध्यक्ष संतोष मिश्रा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि होल्डिंग टैक्स की कम वसूली में वार्ड पार्षदों को जिम्मेदार ठहराना गलत है। पार्षदों कोशिश की है कि अधिक होल्डिंग टैक्स वसूली हो।हकी प्रक्रिया पूरी हो जाय किंतु संबंधित कर्मियों व अधिकारियों की लापरवाही से यह नही...