भागलपुर, अप्रैल 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। 17 अप्रैल को नगर निगम और सुल्तानगंज नगर परिषद के लिए सशक्त स्थाई समिति का चुनाव होना है। इसको लेकर बिहार सरकार ने नगर निकायों में सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए मार्गदर्शिका जारी कर दी है। बिहार नगरपालिका अधिनियम के नए प्रावधानों के तहत अब समिति के सदस्यों का चुनाव निर्वाचित वार्ड पार्षदों द्वारा गुप्त मतदान और बहुमत के आधार पर किया जाएगा। इधर बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से नामांकन पत्र, मतपत्र और निर्वाचन प्रमाण पत्र का परफॉर्मा मुहैया करा दिया गया है।17 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली चुनावी प्रक्रिया के दौरान ही पार्षद नामांकन करेंगे। इसके तुरंत बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसको लेकर भागलपुर समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में चुनाव की सारी प्...