बगहा, अप्रैल 21 -- राकेश द्धिवेदी रामनगर। नगर परिषद कार्यालय के सभापति कक्ष में मंगलवार को सभापति गीता देवी की अध्यक्षता में संपन्न सशक्त स्थाई समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, उप सभापति श्वेता सिंह,समिति के सदस्य ब्रजेश ओझा, रश्मि सिंह व आसिफ अली की उपस्थिति में बरसात पूर्व नालों की सफाई, मच्छरो के बढ़ते प्रकोप से बचाव के लिये नियमित फॉगिंग समेत अन्य कई निर्णय लिये गये । बैठक में होल्डिंग सर्वे व होल्डिंग टैक्स वसूली की गति तेज करने के साथ ही विगत बैठक की संपुष्टि की गई । इस दौरान बढ़ती गर्मी का ध्यान रखते हुए पूर्व से स्थापित प्याऊ के नियमित कार्यसुलभ रहने व अस्थाई प्याऊ के लिये स्थल चयन पर भी निर्णय लिया गया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.