वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। राष्ट्र के विकास और सशक्त समाज के निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह बातें गुरुवार को बरेका सिनेमा हॉल में बतौर मुख्य अतिथि बरेका महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्ष गौरी श्रीवास्तव ने कहीं। यहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक और महिला सशक्तीकरण समारोह की शुरुआत में शिव वंदना से आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हुआ। इस दौरान एक मार्च 2026 से 28 फरवरी 2027 के बीच सेवानिवृत्त होने वाली महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। आमंत्रित वक्ता समाजसेविका डॉ. रचना अग्रवाल और वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधुलिका सिंह डॉ. मधुलिका सिंह ने महिला सशक्तीकरण, स्वास...