गया, मार्च 23 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के पत्रकारिता व जनसंचार विभाग में आयोजित 'समाज में मीडिया की भूमिका और लैंगिक समानता को सुदृढ़ बनाने में उसकी जिम्मेदारी' विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा मुखर्जी महाविद्यालय की प्राध्यापिका और राजनीतिक विज्ञान की विशेषज्ञ व प्रख्यात स्त्रीवादी चिंतक प्रो. उर्मिला वत्स ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।प्रो. वत्स ने कहा कि मीडिया केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का एक सशक्त उपकरण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान समय में मीडिया की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है, क्योंकि यह जनमत निर्माण करने और समाज के विचारों को प्रभावित करने की क्षमता रखता है। ऐसे में मीडिया को चाहिए कि वह निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ समाज के हर वर्...