गिरडीह, जुलाई 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा गिरिडीह महानगर जिला कार्यालय हरिचक में झारखंड प्रदेश भाजपा के धनबाद प्रमंडल अंतर्गत गिरिडीह महानगर एवं गिरिडीह ग्रामीण की संयुक्त मंडल प्रवासी कार्यकर्ता बैठक मंगलवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने की। संचालन प्रदेश मंत्री सह गिरिडीह ग्रामीण जिला प्रभारी सरोज सिंह ने किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा एवं शालिनी बैसखियार गिरिडीह महानगर जिला प्रभारी डॉ. संजय सिंह, गिरिडीह महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व विधायक गांडेय लक्ष्मण स्वर्णकार, प्रो. जय प्रकाश वर्मा, जिप अध्यक्षा मुनिया देवी आदि उपस्थित रहे। बैठक में गिरिडीह महानगर एवं गिरिडीह ग्रामीण की संगठ...