हजारीबाग, अप्रैल 13 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वाले शिक्षकों के सम्मान में विष्णुगढ़ इंटर महाविद्यालय के सभागार में टीचर मीट का आयोजन किया गया। सोना देवी यूनिवर्सिटी के तत्वावधान में मां शारदे एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा आयोजित समारोह में विष्णुगढ़ प्रखंड के अलावा आसपास के अन्य प्रखंडों के कई निजी शिक्षक शामिल हुए। समारोह की शुरूआत दीप प्रज्जवलन एवं मां शारदे की आरती कर की गई। मुख्य अतिथि संस्कृत विभाग के एचओडी सुजीत कुमार ने कहा कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य मनुष्य को प्रगतिशील एवं विवेकशील बनाना है। यह अनमोल खजाना है। उन्होंने वर्तमान समय में शिक्षा के गिरते स्तर पर चिंता जाहिर की। कहा कि शिक्षा किसी भी सशक्त राष्ट्र की नींव होती है। आज के समय में डिग्रीयां बढ़ती जा रही है, लेकिन ज्ञान घटता जा रहा है। स्कूलों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.