औरंगाबाद, अगस्त 30 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकार, औरंगाबाद के तत्वावधान में रविवार को कुटुंबा प्रखंड के हाईस्कूल किशुनपुर परिसर में सशक्त युवा, सशक्त भारत विषय पर कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया। अधिवक्ता लालमोहन सिंह ने जागृति योजना के तहत युवाओं को कानूनी अधिकार, जिम्मेदारियों और विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार की जागृति योजना के तहत चलाया जा रहा देशव्यापी अभियान है। इसका उद्देश्य स्कूल, कॉलेज और आईटीआई के छात्रों व युवाओं को अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका के लिए प्रेरित करना है। कानूनी साक्षरता शिविर के माध्यम से मौलिक अधिकार, बच्चों की सुरक्षा, साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, पेमेंट फ्रॉड और साइबर हेल्पलाइन के इस्तेमाल की जानकारी दी जा रही...