गिरडीह, मई 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मदर्स डे के उपलक्ष्य में सशक्त महिला संस्थान गिरिडीह द्वारा स्नेहदीप वृद्धाश्रम में रविवार को मातृ दिवस मनाया गया। केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। आश्रम में रह रहीं बुजुर्ग माताओं को साड़ी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही नाश्ता पैकेट, फल, बिस्किट, मुढ़ी, मिक्सर, सर्फ, साबुन, सत्तू समेत दैनिक जरूरत की सामग्री का वितरण किया गया। बुजुर्गों की बात सुन आंखें भर आईं: संस्थान की सचिव पुष्पा शक्ति ने कहा कि एक तरफ माता-पिता को ईश्वर का रूप माना जाता है, वहीं दूसरी तरफ कई माता-पिता तिरस्कार और वेदनाएं सहते हैं। बुजुर्गों की आपबीती सुनकर आंखों में आंसू आ गए। यह भी पढ़ें- जायंट्स मैत्री ने सरोज वृद्धाश्रम में माताओं को किया सम्मानित कई ने बताया कि उन्हें अपने ही घरों से बेघर कर दिया गया। मां पूरी जिंदगी बच्चों ...