गोरखपुर, मार्च 29 -- गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यकताओं ने रविवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को शक्ति केन्द्रों और बूथों पर सुना। मिर्जापुर मंडी में पीएम के कार्यक्रम को सुनने के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी डॉ.धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि सशक्त भारत का निर्माण करना ही भाजपा का उद्देश्य है। डॉ. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा किया। पीएम ने भारत को दुनिया की एक बड़ी ताकत के रूप में स्थापित किया। भारत आत्मनिर्भर बनने की तरफ तेजी से अग्रसर है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राम केवल पासवान, मुकेश चौधरी, महानगर मंत्री अजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम मे मालवीय नगर मंडल में डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, डॉ नवीन पांडेय बच्चा, हनुमंत नगर मे क्षेत्रीय उपाध्यक...