बुलंदशहर, मार्च 15 -- विश्व उपभोक्ता जागरूकता दिवस के अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो के नोएडा शाखा कार्यालय के अंतर्गत नवदीप सामाजिक विकास संस्था के तत्वावधान में जेएस कॉलेज में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मानकों एवं गुणवत्ता के महत्व पर आधारित भारतीय मानक ब्यूरो की नीति व कार्य प्रणाली से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. वैभव जैन एवं मुख्य वक्ता सचिन वर्मा ने माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया।डॉ वैभव जैन ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो की नीतियां उपभोक्ता अधिकारों का संरक्षण करती है, हमें सशक्त उपभोक्ता बनकर बाजार में सतर्कता से खरीदारी करनी चाहिए। मुख्य वक्ता एवं नवदीप संस्था के परियोजना संयोजक सचिन वर्मा स्वर्णकार ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो बाजार में वस...