रुद्रपुर, मार्च 8 -- काशीपुरl जनजीवन उत्थान समिति के तत्वाधान में स्व.सत्येंद्र चंद्र गुड़िया मार्ग पर स्थित श्री जगदीश प्रेरणा भवन के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया lजिसका मुख्य विषय महिलाओं की समाज में उपलब्धियां था। गोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना करने के बाद किया गया ।इस मौके पर समिति अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट ने कहा की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सिर्फ एक दिन ही नहीं बल्कि नारी शक्ति ,समानता और सशक्तिकरण का प्रतीक है महिलाओं की उपलब्धियां पूरे विश्व में पुरुषों से कम नहीं है आज विश्व में महिलाएं पुरुषों की बराबर योगदान दे रही हैl हमारे भारतवर्ष में महिलाओं ने जो उत्कृष्ट कार्य किए हैं वह पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायक है l आज जरूरत है कि हम पुरानी रूढ़ियों को तोड़...