कौशाम्बी, मार्च 25 -- मंझनपुर, संवाददाता मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के द्वितीय चरण के तहत बुधवार को मंझनपुर में रन फॉर एम्पावरमेंट का आयोजन किया गया। इसमें महिला पुलिस कर्मचारी जी-जान लगाकर दौड़ीं। आमजन को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों एवं सरकारी योजनाओं आदि की जानकारी दी।अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह ने एसपी कार्यालय से महिला पुलिस कर्मियों की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह दौड़ एसपी कार्यालय से प्रारंभ होकर कस्बा मंझनपुर एवं मंझनपुर चौराहा होते हुए पुन: पुलिस ऑफिस में आकर समाप्त हुई। दौड़ में उच्चाधिकारीगण सहित लगभग 113 महिला उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षियों ने हाथों में जागरूकता संबंधी बैनर लेकर प्रतिभाग किया। दौड़ के माध्यम से महिला पुलिस कर्मियों द्वारा आमजन को महिला सुरक्षा...