भभुआ, मार्च 16 -- जायसवाल समाज ने शहर में आयोजित किया होली मिलन समारोह बोले आयोजक, हम सभी एकजुट होंगे, तभी समाज मजबूत रहेगा (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। शहर के गुलजार वाटिका में सोमवार को जायसवल समाज (सर्ववर्गीय) द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सिंघासन जायसवाज व संचालन कार्यक्रम के आयोजक सह बिहार राज्य नागरिक परिषद के सदस्य कृष्णा जायसवाल ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी जीवन कुमार ने कहा कि सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर समाज स्थापित करें, मेरी शुभकामना है। संगठन को मजबूत करने, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर कार्य करने से जायसवाल समाज आगे बढ़ेगा। समाज की ओर से एमएलसी को सम्मानित किया गया। आयोजक कृष्णा जायसवाल ने कहा कि हम सभी एकजुट होंगे, तभी जायसवाल समाज मजबूत होगा। भारत...