नई दिल्ली, अगस्त 30 -- नई दिल्ली। सवीता विश्वविद्यालय शंघाई एकेडमिक रैंकिंग ऑफ वर्ल्ड यूनिवर्सिटीज 2026 में सभी सरकारी और निजी संस्थानों के बीच भारत में प्रथम स्थान पर रहा है। विश्वविद्यालय ने वैश्विक रैंकिंग में 501-600 के प्रतिष्ठित बैंड में अपना स्थान सुरक्षित किया है। कुलाधिपति डॉ. एन. एम. वीरैयन ने कहा, शंघाई रैंकिंग शैक्षणिक और अनुसंधान प्रदर्शन संकेतकों के आधार पर रैंक करता है। इसमें पूर्व छात्रों और संकाय सदस्यों द्वारा जीते गए नोबेल पुरस्कार व फील्ड्स मेडल, अत्यधिक उद्धृत शोधकर्ता, नेचर और साइंस पत्रिकाओं में प्रकाशित शोध पत्र, प्रमुख उद्धरण सूचकांकों में शामिल शोध पत्र और संस्थान का प्रति व्यक्ति शैक्षणिक प्रदर्शन शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...