बोकारो, अप्रैल 3 -- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 9 डी में हनुमान जयंती के अवसर पर सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ व हवन पूजन के साथ नया सत्र शुरू हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव जीपी सिंह ने कहा अपनी संस्कृति में किसी भी शुभ कार्य को करने से पूर्व ईश्वर की आराधना और हवन, यज्ञ करने का विधान है। विद्यालय गतिविधि भी एक पुनीत कार्य है जिसके द्वारा हम अच्छे बालकों का निर्माण करते हैं। इसके लिए विद्यालय में हवन और पूजन का कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य राजेंद्र कामत ने कहा विद्या भारती योजना में आज पूरे देश भर में इसी प्रकार से हवन-पूजन,यज्ञ के साथ विद्यालय का सत्रारंभ किया गया है। जिसमें शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं की भी सहभागिता रहती है। विद्यालय में 21 सुंदरकांड पाठ के साथ सभी छात्र-छात्राओं ने 21 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.