बोकारो, जून 8 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो जिला कुश्ती एसोसिएशन की ओर से दोदिवसीय झारखंड राज्य स्तरीय अंडर 23 कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को सेक्टर 2 ए स्थित सरस्वती शिशु मंदिर सेक्टर 2 ए में किया गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह व विशिष्ट अतिथि चास की उप मेयर पूजा कुमारी ने कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल हुए खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। आगंतुक अतिथियों का स्वागत बोकारो जिला कुश्ती एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह व झारखंड राज्य कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष बबलू कुमार ने बुके, मोमेंटो व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने राज्य के विभिन्न जिला से आए खिलाड़ियों के बारे में जानकारी दी।

कुश्ती की सांस्कृतिक विरासत मुख्य अतिथि अनुपमा सिंह ने कहा कि कुश्ती भार...