धनबाद, अप्रैल 18 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। सरस्वती विद्या मंदिर, सिनीडीह की कक्षा दशम में पढ़ने वाली साक्षी लाला का इसरो में युवा वैज्ञानिक के रूप में चयन किया गया। विद्यालय के आचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि साक्षी लाला प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद एनआरसी इसरो केंद्र जाएगी। बताया गया कि आगामी 10 मई से 23 मई तक वहां प्रशिक्षण प्राप्त करेगी। छात्रा के जाने-आने एवं रहने सहित सारा खर्च इसरो के द्वारा वहन करने की बात कही गई है। बता दें कि इसरो संस्था प्रत्येक वर्ष यंग साइंटिस्ट के रूप में कक्षा 9 के बच्चों का चुनाव करती है। इस चुनाव के कुल आठ बिंदु होते हैं, जिसमें हर बिंदु में बच्चों को पास करना अनिवार्य होता है। यह भी पढ़ें- आदित्य का इसरो के 'युविका' के लिए हुआ चयन जिसमें बच्चों का शैक्षणिक स्तर, खेलकूद एवं साइंस ओलंपियाड, विज्ञान प्रदर्शनी जैसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.