गुमला, नवम्बर 18 -- डुमरी, प्रतिनिधि । नांदो देवी सरस्वती शिशु मंदिर डुमरी में मंगलवार को जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वनवासी कल्याण केंद्र के प्रांतीय लोक कला प्रमुख देवनन्दन सिंह और विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की। विद्यालय परिसर में जनजातीय परंपराओं,संस्कृति और नृत्य की छटा देखते ही बनी। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम,जनजातीय गीत और पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान, जीवन संघर्ष और उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने अपने सांसद मद से निर्मित दो कमरों के भवन का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम में खोड़हा नाच, छोटे बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियां और ...