आगरा, जनवरी 9 -- सविता सैन नंद महासभा ने जन सेवा दल द्वारा आयोजित महा जनसभा को समर्थन देने की घोषणा की है। यह महा जनसभा वंचित अधिकार रैली के रूप में आयोजित की जाएगी। शुक्रवार को वाटरवर्क्स स्थित होटल अतिथिवन में सविता सैन नंद महासभा की ओर से जनसभा के आमंत्रण पत्रक का विमोचन किया गया। सविता सैन नंद महासभा के संस्थापक चंद्रभान समाधिया ने कहा कि सविता समाज लंबे समय से राजनीतिक उपेक्षा का शिकार रहा है। उन्होंने बताया कि आगरा से हजारों की संख्या में सविता नंद समाज के लोग 10 जनवरी को किरावली स्थित रामवीर क्रीड़ा स्थल पर महा जनसभा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि संख्या बल के माध्यम से अपनी ताकत का अहसास कराना जरूरी है। जिलाध्यक्ष मनीष कुमार मालौनियां ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था में कमजोर और अति पिछड़ा वर्ग उपेक्षित रह जाता है। इसी विरोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.