नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- हालात से परेशान होकर अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया ने पिछले साल हॉकी को अलविदा कहने का फैसला कर लिया था, लेकिन इस साल विश्व कप और एशियाई खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद अब उन्हें पूरा यकीन है कि ओलंपिक पदक जीतने का सपना वास्तव में पूरा हो सकता है। एशियाई खेलों में 44 साल बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिये क्वालीफाई कर लिया है। चीन के खिलाफ फाइनल में पेनल्टी स्ट्रोक बचाकर जीत की सूत्रधार बनी सविता ने पीटीआई कार्यालय में विशेष बातचीत में कहा, '' विश्व कप में हमने ऐतिहासिक पांचवां स्थान हासिल किया। एशियाई खेलों में 44 साल बाद स्वर्ण जीता और अब लॉस एंजिलिस ओलंपिक का पदक जद में दिख रहा है।'' भारत के लिये सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी सविता ने कह...