गंगापार, जनवरी 6 -- सविता धर्मार्थ ट्रस्ट की आवश्यक बैठक ककरम गांव स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में अध्यक्ष आचार्य शिवाकांत पाण्डेय के निर्देश पर सर्वसम्मति से अम्बरीष तिवारी को ट्रस्ट का मंत्री मनोनीत किया गया। ट्रस्ट के सचिव शिवम पांडेय ने मनोनयन पत्र जारी कर माल्यार्पण करते हुए शुभकामनाएं दीं। मंत्री बनने पर समाजसेवी इंजीनियर अम्बरीष तिवारी ने अध्यक्ष व सचिव का आभार जताया और कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए गरीब, असहाय व निर्धनों की सेवा में सदैव समर्पित रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.