सीतापुर, फरवरी 20 -- सीतापुर। मछरेहटा क्षेत्र में कार की टक्कर से मृत हुए पशु चिकित्सालय के संविदा कर्मी के मामले में उसके भाई ने कार चालक पर एफआईआर दर्ज कराई है। मछरेहटा क्षेत्र के खुशलापुर निवासी विनीत यादव के मुताबिक उनके भाई भैयालाल यादव पशु चिकित्सालय में संविदा कर्मी थे। 13 फरवरी को वह अस्पताल से बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। जलालपुर से मछरेहटा मार्ग पर हरिपालपुर के पास उन्हें एक कार ने टक्कर मार दी थी। जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में विनीत ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.