गोंडा, जून 5 -- गोंडा, संवाददाता। स्थानीय स्टेशन से होकर जाने वाली 15652 लोहित एक्सप्रेस शुक्रवार को अपने निर्धारित समय से सवा 13 घंटे की देरी से पहुंची। इससे यात्री देर तक स्टेशन पर इंतजार करने पर मजबूर रहे। यात्रियों ने ट्रेन के लेटलतीफी को लेकर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से शिकायत की है। इसके अलावा गोंडा के रास्ते जाने वाली 05302 अंबाला कैंट-मऊ एक्सप्रेस अपने 12 घंटे, 01415 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस करीब नौ घंटे की देरी से पहुंची। यहीं नहीं 01079 मुंबई से गोरखपुर 4 घंटा 40 मिनट और 55061 नकहा-डालीगंज पैसेंजर 2 घंटा 18 मिनट लेट स्टेशन पहुंची। इन ट्रेनों से यात्रा करने स्टेशन पहुंचे यात्री प्लेटफार्म पर परेशान दिखे। यह भी पढ़ें- लोहित समेत अप-डाउन की कई ट्रेनों की कराया इंतजार यात्री बार-बार पूछताछ कार्यालय पर जाकर ट्रेन के आने की पोजीशन ल...