सवा लाख नकदी समेत लाखों के जेवरात चोरी, मचा हड़कंप
रायबरेली, जून 4 -- शिवगढ़ (रायबरेली) संवाददाता l रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बैंती गांव में छत के रास्ते जीने से घर में दाखिल अज्ञात चोरों ने कमरे का ताला तोड़ बक्से में रखे सोने चांदी के लाखों के जेवरात और एक लाख पच्चीस हजार रुपए की नकदी चुरा ले गए और छत पर सो रहे परिजनों को कानोकान भनक तक नहीं लगी l सुबह पांच बजे जब घर के लोग जगकर नीचे आए तो यह देखकर दंग रह गए कि कमरे का ताला टूटा पड़ा है और खुले बक्सों का पूरा सामान आंगन में बिखरा पड़ा है l चीखपुकार पर इकट्ठे लोगों ने सूचना 112 पुलिस को दी मौके पर पहुंची पीआरबी 112 ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और थाने में तहरीर देने की बात कही l पीड़ित विष्णु कुमार ने बताया कि चोरों ने चार तोले सोने का हार, एक सोने की माँगबेंदी , दो सोने की अंगूठी, झुमकी, एक सोने का माला, एक नथ सोने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.