प्रयागराज, जून 30 -- मारपीट के मामले में थरवई पुलिस ने सवा महीने बाद एसीपी के आदेश पर चार नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोपरावारी गांव के हरषु प्रसाद शुक्ला और शिव राम शुक्ला के बीच आम तोड़ने को लेकर 24 मई को मारपीट हुई थी। हरषु ने तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस पर हरषु ने एसीपी थरवई को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज न होने से आरोपी ने 23 जून को जान से मारने की धमकी दी। एसीपी के आदेश पर पुलिस ने शिवराम, जय कृष्णा, सूचित, साक्षी और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...