उन्नाव, फरवरी 28 -- उन्नाव, संवाददाता। जिले के 339895 लाभार्थियों को नि:शुल्क घरेलू गैस सिलेंडर का लाभ दिया जाएगा। शनिवार को निराला प्रेक्षागृह में कार्यक्रम करके सभी के खाते में इसका लाभ भेजा गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। सांसद डॉक्टर सच्चिदानंद साक्षी महराज की अध्यक्षता में सदर विधायक पंकज गुप्ता, डीएम गौरांग राठी की उपस्थिति में प्रधानमंत्री उज्वला योजना के रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। रिफिल सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक प्रदान कर होली की शुभकामनाएं दिया। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से ऑनलाइन बटन दबाकर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के खाते में नि:शुल्क गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का अंतरण किया। डीएम ने कहा कि उज्ज्वला योजना के सभी वंचित परिवारों क...