सवा घंटे में वंदे भारत सहित 3 ट्रेनों पर पथराव, बिहार में पत्थरबाज बेलगाम
वरीय संवाददाता, मई 18 -- हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के रामदयालुनगर स्टेशन के पास शनिवार की शाम असामाजिक तत्वों ने वंदे भारत एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों को निशाना बनाया। सवा घंटे के भीतर 26501 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत, पटना-जयनगर 15550 इंटरसिटी और 14006 आनंद विहार-सीतामढी लिच्छवी एक्सप्रेस पर पथराव किया। पथराव में वंदे भारत की तीन बोगियों के शीशे टूट गए। वहीं, अन्य दोनों ट्रेनों के एक-एक कोच के शीशे टूट गए। घटना से यात्रियों में अफरातफरी मची रही। संयोग रहा कि कोई यात्री चोटिल या जख्मी नहीं हुआ है। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ट्रेनों के पहुंचने पर आरपीएफ ने जांच की। हालांकि, मामले में देर रात 11 बजे तक केस दर्ज नहीं हुआ था। घटनास्थल की सटीक जानकारी के बाद ही एफआईआर की जाएगी। आरपीएफ ने उन यात्रियों का बयान भी दर्ज किया है, जिनके सीट के पास का शीश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.